जिले में स्वगणना शुरू, पहले दिन करीब सौ लोगों ने आन लाइन स्वगणना प्रपत्र भरा
Mirzapur News - जिले में पंद्रह दिनों तक 15 दिनों तक चलेगी स्वगणना, सात से 21 मई तक होगी जनगणना 2027जनगणना 2027जनगणना 2027जनगणना 2027जनगणना 2027जनगणना 2027जनगणना 2027

मिर्जापुर,संवाददाता। पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना गुरुवार से शुरू हो गई। जनगणना के प्रथम चरण में 15 दिनों तक यानी 21 मई तक मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसमें नागरिक ssindia.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना के जरिए कोई भी व्यक्ति खुद भी जानकारी भर सकता हैं। यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी। अप्रैल-सितंबर 2026 में मकान सूचीकरण और अगले वर्ष फरवरी 2027 में मुख्य जनसंख्या गणना की जाएगी। सेनस 2027 डिजिटल, मोबाइल और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा। जिससे एक डिजिटल भारत की नई पहचान बनेगा। स्व-गणना में नागरिक 15 दिनों तक ssindia.gov.in पोर्टल पर स्वयं का डेटा ऑनलाइन भरेंगे। दूसरे चरण में 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर मकान, संसाधन आदि की जानकारी एकत्रित कर उनका सूचीकरण करेंगे। जो सितंबर 2026 तक चलेगा। …तीसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में होगा शुरू होगा। तीसरे चरण में प्रगणक घर-घर जाकर व्यक्तिगत जनसंख्या,जाति गणना करेंगे। इसके लिए पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को बाकयदे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। स्व-गणना करने के लिए पहुंच प्रगणकों ने आम लोगों से मिलकर मोाइल एप,पोर्टल पर घर,मकान की जानकारी फीड करने के लिए प्रेरित किया। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को लगभग सौ लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना के लिए प्रपत्र भरा।
जनसंख्या आंकड़े
24 लाख 96 हजार 970 है जनपद की जनसंख्या
वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 2,496,970 है। जिसमें 1,312,302 पुरुष और 1,184,668 महिलाएं शामिल हैं। जबकि जनसंख्या घनत्व 567 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी और लिंगानुपात 903 (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) है।
शहरी जनसंख्या में बदलाव
2001 में जिले की जनसंख्या 21 लाख से अधिक थी। यह 2011 में बढ़कर 2,496,970 हो गई। वहीं नगर पालिका क्षेत्र, शहरी विकास मिर्जापुर-सह-विंध्याचल शहर की आबादी 2001 में लगभग 2.05 लाख थी। जो बढ़ कर 2011 में 234,871 हो गई थी।
दशकवार जनसंख्या में बदलाव- (1951-2011)
1-1951-679,171
2-1961- 803,784
3-1971-960,495
4-1981- 1,238,432
5-1991: 1,627,970
6-2001: 2,074,709
7-2011- 2,496,970
ऑनलाइन जनगणना कराने में बरतें सुरक्षा और सावधानी
ऑनलाइन जनगणना के लिए सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार ने जनपद वासियों से अपील किया है कि केवल अधिकृत प्रगणक को ही अपने जानकारी उपलब्ध कराएं। संबंधित प्रगणक के पहचान पत्र दिखाने के बाद ही जनगणना से संबंधित जनगणना के बाबत जानकारी दें। पूरी जानकारी लेने के बाद ही ओटीपी, आधार नंबर और बैंक डिटेल दें।
अभिभावकों को स्वगणना के बारे में करेंगे जागरूक
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने और स्वगणना में शामिल होने के लिए विद्यालयवार शुक्रवार एवं शनिवार की तिथि बैठक के लिए निर्धारित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने सभी शिक्षकों,कर्मचारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन