जिले में स्व:गणना शुरू, सभासदों को दिया प्रशिक्षण
Hapur News - जिले में जनगणना-2027 की तैयारी के तहत 7 से 21 मई तक स्व-गणना शुरू हो गई है। नागरिक ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं। नगर पालिका में सभासदों को इस प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और दो चरणों में संपन्न होगी।

जिले में जनगणना-2027 शुरू होने से पहले गुरूवार से स्व-गणना शुरू हो गई है, यह 7 से 21 मई के मध्य होगी। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का विवरण सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के लिए नागरिक निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते है। नगर पालिका स्थित अधिशासी अधिकारी के कक्ष में सभासदों को स्व-गणना का प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के लिए दो चरणों में विभाजित किया गया है।
प्रथम चरण मकान सूचीकरण के हिसाब से 22 मई-2026 से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना के आधार पर होगा। यह फरवरी 2027 से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार विवरण दर्ज करने के लिए सेल्फ एन्युमरेशन(स्व-गणना) का विकल्प दिया गया है।सात मई से स्व-गणना शुरू हो गई, जो 21 मई के मध्य तक जारी रहेगी। नागरिक जनगणना पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी प्रश्नावली ऑनलाइन भी भर सकेंगे। जिसमें कुल 33 बिंदुओं पर अपने परिवार का डेटा देना होगा। अपने अपने वार्डों में सभासद लोगों को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित करेंगे, ऐसे में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने अपने कक्ष में सभासदों को प्रशिक्षण दिलाया। इसमें किस तरह पोर्टल पर लॉगिन करना है, इसके बाद प्रारूप को कैसे भरना है आदि की जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन