DM VK Singh Launches Census 2027 in District Online Self-Registration Begins 15 साल बाद जिले में शुरू हुई जनगणना, पहली बार डिजिटल, Meerut Hindi News - Hindustan
More

15 साल बाद जिले में शुरू हुई जनगणना, पहली बार डिजिटल

Meerut News - गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनगणना-2027 का आगाज किया। अब जिले के लोग 21 मई तक ऑनलाइन ब्योरा दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस होगी। स्व-गणना के बाद मकान सूचीकरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा।

Thu, 7 May 2026 09:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
15 साल बाद जिले में शुरू हुई जनगणना, पहली बार डिजिटल

गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. वीके सिंह ने अपना ब्योरा दर्ज कर जिले में जनगणना-2027 का आगाज कर दिया। अब 21 मई तक जिले का कोई भी व्यक्ति अपनञा ब्योरा ऑनलाइन तरीके से दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि आप अपनी जानकारी मोबाइल से खुद दर्ज कर सकते हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस होगी। जिससे आंकड़ों में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे। डीएम ने जनगणना-2027 को लेकर मीडिया के सामने अपना ब्योरा अपलोड कर जनगणना-2027 की शुरुआत की घोषणा की। इस बार नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए हर व्यक्ति se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ का कोई भी निवासी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है। स्व गणना की कार्रवाई 21 मई तक चलेगी। पहली बार हर व्यक्ति अपना और अपने परिवार की जानकारी डिजिटल तरीके से दे सकता है। मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसीएम रश्मि वर्णवाल आदि मौजूद रहे。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महापौर समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने की स्व-गणना

मकान सूचीकरण

22 मई से 20 जून 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण

डीएम ने बताया कि ​स्व-गणना के बाद में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। यह कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इसके लिए जिले में कुल 7,518 कर्मचारी (6,443 प्रगणक और 1,075 पर्यवेक्षक) तैनात किए गए हैं। यह टीम जिले के सभी 22 चार्जों (इकाई) में जाकर भवनों, मकानों और संस्थानों से संबंधित लगभग 33 प्रकार की सूचनाएं एकत्र करेगी।

जनसंख्या गणना

9 फरवरी से 28 फरवरी 2027

​डीएम ने यह भी बताया कि यह जनगणना का सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम चरण होगा। इसमें प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति और परिवार की विस्तृत जानकारी लेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और सरकारी योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्व-गणना पोर्टल का अधिकतम उपयोग कर सही जानकारी प्रदान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना 2027 के लिए खुला स्व-गणना पोर्टल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।