Census 2027 Self-Enumeration Begins in Bijnor 1009 Participants :जिले में पोर्टल पर 1009 लोगों ने की स्व-गणना, Bijnor Hindi News - Hindustan
More

:जिले में पोर्टल पर 1009 लोगों ने की स्व-गणना

Bijnor News - बिजनौर में 7 मई से शुरू होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1009 लोगों ने स्व-गणना के लिए निर्धारित पोर्टल पर जानकारी दी। एडीएम वान्या सिंह ने प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी प्राप्त करेंगे।

Thu, 7 May 2026 11:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
:जिले में पोर्टल पर 1009 लोगों ने की स्व-गणना

बिजनौर। 7 मई से देश भर में शुरू होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण में लोगों ने शासन द्वारा स्व-गणना के लिए निर्धारित किए गए पोर्टल पर स्व-गणना की। डीएम जसजीत कौर ने इसका शुभारम्भ किया तो वहीं जिले भर में 1009 लोगों ने पोर्टल पर ऑनलाइन स्व-गणना की। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि जिले में पहले दिन 1009 लोगों ने पोर्टल पर स्व-गणना की है। स्व-गणना अभियान जो 7 मई से 21 मई के मध्य संचालित किया जाना है को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गुरुवार को जिले में स्व-गणना अभियान का शुभारम्भ हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि जिले में जिले में स्व गणना अभियान का शुभारम्भ हो गया है। जिले में 1009 लोगों ने पोर्टल पर सूचनाएं भरकर स्व-गणना की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने कहा कि स्व-गणना करते समय की फोटो अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रदर्शित करते हुये आमजन में जागरूकता प्रदान करें। यदि स्व- गणना के संबंध में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01342-262031, 262295 पर सम्पर्क किया जा सकता है。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण

स्व-गणना की महत्ता एवं उसकी प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी

एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने सभी अधिकारियों को स्व-गणना की महत्ता एवं उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी बैठक के दौरान दे दी थी। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज करेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि एक दिन पहले बैठक में जनपद में नियुक्त फील्ड ट्रैनर्स को इस संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल बाद जिले में शुरू हुई जनगणना, पहली बार डिजिटल

22 मई से 20 जून तक प्रगणक जाएंगे घर-घर

एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि देश में जनगणना-2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में 22 मई से 20 जून 2026 तक सभी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर भारत सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे।

14 दिवसीय विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान किया जा रहा संचालित

एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में 7 मई से 21 मई तक स्व:प्रेरणा से स्व-गणना का प्रावधान किया गया हैं। जनपद स्तर पर उक्त अवधि में 14 दिवसीय विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 9 मई को यूथ एंड स्पोर्टस डे कम्युनिटी इस्टीट्यूशन मीडिया डे के रूप में चिन्हित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महापौर समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने की स्व-गणना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।