Minister Dharmendra Pradhan takes action on CBSE portal Error, IIT Kanpur-Madras Experts called to Delhi CBSE पोर्टल में गड़बड़ी पर ऐक्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली बुलाए IIT कानपुर-मद्रास के एक्सपर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

CBSE पोर्टल में गड़बड़ी पर ऐक्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली बुलाए IIT कानपुर-मद्रास के एक्सपर्ट

CBSE पोर्टल में गड़बड़ी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऐक्शन में हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने  आईआईटी कानपुर के दो और आईआईटी मद्रास के दो वैज्ञानिकों  की टीम बनाई है। चारों को दिल्ली बुलाया है।

Mon, 25 May 2026 08:23 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE पोर्टल में गड़बड़ी पर ऐक्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली बुलाए IIT कानपुर-मद्रास के एक्सपर्ट

CBSE portal : सीबीएसई के पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों को सौंपी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऐक्शन में हैं। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चार वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई है, जिसमें आईआईटी कानपुर के दो और आईआईटी मद्रास के दो वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। इसमें आईआईटी कानपुर से प्रो. कलोल मंडल और डॉ. आनंद हांडा को शामिल किया गया है। चारों ही वैज्ञानिकों को तुरंत दिल्ली बुलाया गया है और इस तकनीकी समस्या का समाधान खोजने का निर्देश दिया है।

सीबीएसई की कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्र और अभिभावकों ने कुछ विषयों में दिए गए अंकों पर असंतुष्टि जताई। कहा, ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के तहत मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ है। इससे बोर्ड ने अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन से पहले उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करने की अनुमति दी। स्कैन प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन विंडो 19 मई को खुली। जिसके बाद कई गड़बड़ियां सामने आईं। लगातार आ रही शिकायतों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर आ रही तकनीकी चुनौतियों के समाधान के लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

लिखे पेज को बताया खाली तो फीस दिखा दी कई गुना

सीबीएसई के पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल को लेकर आई तकनीकी गड़बड़ियों को कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर उजागर किया है। एक छात्र ने बताया कि उसकी उत्तर पुस्तिका पर एक पेज को खाली बताकर जीरो अंक दिए गए हैं, जबकि उसमें प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। वहीं, एक छात्र के मुताबिक री-इवैल्युशन सर्विस के तहत एक पेपर का शुल्क 8 से 70 हजार रुपये तक दिखा रहा है।

टीम इन बिंदुओं पर करेगी काम

-पोर्टल की स्थिरता और सर्वर का प्रदर्शन

-समग्र आईटी संरचना की मजबूती

-लॉग इन प्रमाणीकरण प्रणालियां

-गेट वे भुगतान प्रक्रिया

-यूजर एक्सेस मैकेनिज्म

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक में AKTU का बड़ा फैसला, बीटेक कम्प्यूटर सांइस की दोबारा होगी परीक्षा
ये भी पढ़ें:फर्जी भुगतान व बड़ी अनियमितताओं का मामला सामने आया, फंसे ग्राम प्रधान और सचिव
ये भी पढ़ें:इस जिले की पंचायतों में भुगतान की होड़, प्रधानों ने 3 दिन में निकाले 4.15 करोड़

वैज्ञानिकों की टीम शिक्षा मंत्री के निर्देश पर काम करेगी

आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चार वैज्ञानिकों की टीम गठित की है, जो सीबीएसई के पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर आ रही तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर काम करेगी। संस्थान से प्रो. कलोल मंडल व डॉ. आनंद हांडा को इस टीम में शामिल किया गया है। वैज्ञानिकों की टीम शिक्षा मंत्री के निर्देश पर काम करेगी। जल्द ही समस्या हल हो जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।