Meteorological Department issued warning for storms and rain several districts CM Yogi appealed people UP remain alert सतर्क रहें यूपी के लोग, सीएम योगी ने क्यों की अपील? कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सतर्क रहें यूपी के लोग, सीएम योगी ने क्यों की अपील? कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

Sun, 3 May 2026 11:39 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
सतर्क रहें यूपी के लोग, सीएम योगी ने क्यों की अपील? कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में चार मई को संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों से अपनी फसल और पशुधन का भी ख्याल रखने की अपील की है।

बच्चों को घर के अंदर रखने की सीएम ने की अपील

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। वहीं प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्रुखाबाद में आंधी के साथ बारिश, पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, चार घंटे तक लगा जाम

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश के मौसम केंद्र ने कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार

तेज आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

पिछले हफ्ते की शुरुआत में आंधी और बारिश होने के बाद से हीट वेव यानि लू की लहर चलने के हालात से अब भी बनी हुई राहत के बीच मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जाहिर की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ आंधी तूफान आने और बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले पड़ने का अंदेशा भी जाहिर किया है। आंधी-बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार से गुरुवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।