aaj ka mausam rain and hailstorm alert issued in several districts of UP including lucknow UP Rain: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rain: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कई स्थानों पर ओले भी गिरने के आसार हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने एसडीआरएफ की भी तैनाती कर दी है।

Sun, 3 May 2026 11:38 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Rain: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

UP Rain: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज तेज आंधी, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, भारी वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मौसम का सबसे अधिक कहर बरपने की आशंका जताई गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दी हैं और पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं और मौसम की लगातार निगरानी की जा रही है।

राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सबसे गंभीर स्थिति की आशंका है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पेड़ गिरने, कमजोर संरचनाओं को नुकसान और यातायात बाधित होने की आशंका के चलते विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा और लखीमपुर खीरी में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना कम है, लेकिन फसलों, बिजली लाइनों और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में मौसम मेहरबान, बिहार में कब तक आंधी-बारिश का दौर; पटना में कैसा रहेगा वेदर

जौनपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, उन्नाव, हरदोई, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बरेली और पीलीभीत में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि इन जिलों में प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा, फिर भी आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी जरूरी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पेड़ों, बिजली के खंभों और निर्माणाधीन स्थलों से दूरी बनाए रखें। किसानों को फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या हेल्पलाइन से तत्काल संपर्क करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।