Severe Weather Disrupts Traffic in Farrukhabad Trees Down on Roads and Railways फर्रुखाबाद में आंधी के साथ बारिश, पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, चार घंटे तक लगा जाम, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
More

फर्रुखाबाद में आंधी के साथ बारिश, पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, चार घंटे तक लगा जाम

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के कारण तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कानपुर रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पेड़ हटाने के बाद यातायात चालू किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को दिक्कतें हुईं।

Sun, 3 May 2026 10:37 PMहिन्दुस्तान टीम फर्रुखाबाद कन्नौज
share
फर्रुखाबाद में आंधी के साथ बारिश, पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, चार घंटे तक लगा जाम

UP Weather: मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को आई बांधी बारिश के बाद रविवार तड़के एक बार फिर आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के बाद कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई। फर्रुखाबाद की बात करें तो यहां आंधी के चलते कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरे, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। कानपुर रोड पर रजीपुर के नजदीक पेड़ उखड़कर रोड के साथ ट्रैक पर जा गिरा इससे कानपुर के ट्रैक से पेड़ को हटवाया गया। मुख्य रोडपर पेड़ के गिरने से करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। पेड़ काटकर यातायात चालू कराया गया। रात डेढ़ बजे मौसम ने करवट ली। आकाश में बादल छाये और तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुयी और आंधी आयी। इसका असर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में साफ दिखा। कई स्थानों पर शहर क्षेत्र में टीन उड़ गयी। सबसे बड़ा असर कमालगंज क्षेत्र में पड़ा।

रजीपुर के निकट जो पेड़ कानपुर रोड पर टूटा वह रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया। इस बीच रेलवे ट्रैक से पेड़ को हटाया गया। मुख्य रोड पर जो पेड़ टूटा पड़ा था उसके चलते यातायात पर ब्रेक लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयींं। बाद में जानकारी पर पुलिस की टीम भी पहुंची। पेड़ को कटवाकर यातायात शुरू कराया गया। कमालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुबह तीन बजे मौसम खराब होने के कारण आंधी के साथ बारिश हुयी थी जिस कारण कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर पेड़ गिर गया था जिससे यातायात बाधित हुआ। पेड़ को सड़क किनारे रोड से किया गया। यातायात को चालू कराया गया। वहीं आरपीएफ के इंस्पेक्टर ओपी मीणा का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा था लेकिन आवागमन बाधित नहंीं हुआ। पेड़ को हटवा दिया गया है।

रात में गर्मी से राहत तो दिन में धूप की तल्खी बढ़ा रही मुश्किल

वहीं हाथरस में बीते दिनों हुई बरसात एवं बूंदाबांदी के बाद से रात में मौसम में बदलाव महसूस हुआ। कई दिन से रात में भी लोगों को गर्मी के चलते चैन की नींद नहीं आ रही थी, वहीं शनिवार की रात में पंखे भी सर्द हवाएं फेंकते नजर आए तो लोगों ने कंबल एवं चादर निकाल लिए, लेकिन रविवार को सुबह से छाई तल्ख धूप से लोग परेशान रहे। बुधवार एवं गुरुवार को हुई बरसात एवं बूंदाबांदी का असर रात में दिखाई दिया। जहां पिछले कई दिनों से तापमान काफी बढ़ा होने से रातें भी गर्म हो रही थी। गर्म रातों के चलते लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे थे। वहीं शनिवार की रात तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा तो रात में पंखे एवं कूलर भी गर्म ठंडी हवा फेंक रहे थे। इससे लोगों को रात में कंबल एवं चादर का प्रयोग करना पड़ा। हालांकि रविवार को सुबह फिर से धूप के तेवर तल्ख बने रहे। हालांकि कमरों के अंदर तापमान सुबह नौ बजे तक ठीक रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ दोपहर में तल्ख धूप ने भी लोगों को परेशान किया। जिसके चलते दोपहर में गर्मी के चलते हर कोई बेहाल दिखाई दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ कई जिलों मे बारिश, ओलावृष्टि और पेड़ गिरे; ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।