छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया समर्थन
Meerut News - दादरी के राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति समर्थन व्यक्त किया। प्राचार्य और प्राध्यापिकाओं ने महिला सशक्तिकरण और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्साह और जागरूकता का संकल्प लिया गया।

दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।प्राध्यापिका प्रो. अनीता गोस्वामी, डॉ. दीप्ति चौधरी और डॉ. संगीता तोमर ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को नीति निर्माण, विधायिकाओं, पंचायती राज संस्थाओं से लेकर संसद तक बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती सहभागिता विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता तोमर ने किया। इससे पूर्व महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राध्यापकों ने बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन