नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने किया सहभाग
Shahjahnpur News - फोटो:61 नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएंशाहजहांपुर संवाददाता। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प

शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार के तहत उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को एकत्रित कर अधिनियम के समर्थन में जागरूक किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या रूपांशु माला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी और समर्थन हेतु दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान किया, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।हिंदी
विभाग की प्रोफेसर दुर्गावती सिंह ने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की गई हैं, जो नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने इसे महिला आरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। इस क्रम में अगले दिन महाविद्यालय में नारी शक्ति दीवार स्थापित कर छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त करने तथा समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन