Power Outage Crisis Hits University Road and Jali Kothi Amid Rising Heat बिजली संकट से लोग परेशान, गर्मी छूटे पसीने, पानी को भी तरसे, Meerut Hindi News - Hindustan
More

बिजली संकट से लोग परेशान, गर्मी छूटे पसीने, पानी को भी तरसे

Meerut News - गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट ने लोगों को परेशान कर दिया है। जली कोठी और यूनिवर्सिटी रोड में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे लोग परेशान हैं। अफसरों की अनदेखी के कारण लोगों ने नाराजगी जताई। साथ ही, पानी की कमी भी सामने आई है। इलाके में बिजली कटौती और मरम्मत कार्यों के चलते हालात बुरे हैं।

Sun, 26 April 2026 01:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
बिजली संकट से लोग परेशान, गर्मी छूटे पसीने, पानी को भी तरसे

गर्मी बढ़ने के साथ फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शनिवार को यूनिवर्सिटी रोड के अलावा जली कोठी इलाके में बिजली संकट से लोग परेशान हुआ। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर समेत जली कोठी इलाके में लोग बत्ती गुल होने से पसीने-पसीने हुए। अफसरों ने शिकायत को नजरअंदाज किया तो अफसरों के लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। बिजली के साथ पानी संकट का भी लोगों को सामना करना पड़ा। यूनिवर्सिटी रोड पर पेट्रोल पंप के निकट मैक्स हॉस्पिटल वाले मार्केट में शनिवार सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दूसरी ओर, घंटाघर उपकेंद्र से जुड़े खैरनगर, छतरी वाला पीर, जली कोठी इलाके में दिनभर बिजली संकट से लोग परेशान रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

पूछने पर बताया कि खैरनगर में एबीसी केबल डाली जा रही है। अकरम कुरैशी का कहना है कि इलाके मे सुबह बिजली कट लग रहा है। फिर फाल्ट और उसके बाद मरम्मत कार्यों के चलते बिजली गुल रहती है। दो साल से ऊपर मेंटेनेंस कार्य चलते हो गया, लेकिन हालात फिर भी नहीं सुधर रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में रोटेशन पर मिल रही है बिजली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में बत्ती गुल...दिन-रात टेंशन फुल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।