Power Supply Issues in Dhaka Rotational Electricity Cuts Amid Heatwave रात में रोटेशन पर मिल रही है बिजली, Motihari Hindi News - Hindustan
More

रात में रोटेशन पर मिल रही है बिजली

ढाका में बिजली आपूर्ति कम होने के कारण रोटेशन के अनुसार बिजली सप्लाई की जा रही है। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है, खासकर रात में। तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली कटने से लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिनके पास इन्वर्टर है, उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अन्य लोग परेशान हैं।

Sat, 25 April 2026 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
रात में रोटेशन पर मिल रही है बिजली

सिकरहना, निसं। पिक ऑवर में बिजली आपूर्ति कम होने से ढाका में रोटेशन के अनुसार बिजली सप्लाई की जा रही है। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर रात में यह समस्या उत्पन्न हो रही है। बताया जा रहा है कि जहां से बिजली आपूर्ति की जाती है वहां सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बिजली आपूर्ति कम की जा रही है। इस कारण यह समस्या सभी जगहों पर हो रही है। पिक ऑवर में शेडिंग की व्यवस्था कर सप्लाई की जा रही है। अभी ढाका सब स्टेशन को 16 व करमावा सब स्टेशन को 6 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली की कटौती के कारण रोटेशन पर मिल रही बिजली

हालांकि इतनी बिजली प्राप्त हो रही है। लेकिन ज्यादा लोड होने के कारण शेडिंग की भी समस्या आ रही है। बिजली की समस्या के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली कटने के बाद लोग रात में घरों से बाहर निकल जा रहे हैं। जिनके पास इन्वर्टर की व्यवस्था है उन्हें तो कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन जिनके पास यह सुविधा नहीं है उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सहायक कार्यपालक अभियंता संचारण अवर प्रमंडल ढाका संदीप कुमार ने बताया कि उपर से ही बिजली कम मिलने के कारण रोटेशन के अनुसार सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट : लगातार ट्रिपिंग से आमजन परेशान 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।