Historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam Gains Support from Meerut Municipal Corporation नगर निगम का सदन भी मुहर लगाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर, Meerut Hindi News - Hindustan
More

नगर निगम का सदन भी मुहर लगाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर

Meerut News - -नगर निगम सदन में गूंजेगी 'नारी शक्ति', 20 अप्रैल को विशेष बोर्ड बैठक मेरठ, मुख्य

Thu, 16 April 2026 07:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
नगर निगम का सदन भी मुहर लगाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर

केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण) के समर्थन में अब मेरठ नगर निगम भी अपनी मुहर लगाने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आगामी 20 अप्रैल को नगर निगम की एक विशेष बोर्ड बैठक आहूत की गई है।मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाली इस विशेष बैठक का मुख्य एजेंडा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्थानीय निकाय के स्तर पर समर्थन देना है। शहर की सदन में इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया जाना तय माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति को संवैधानिक सम्मान: दशकों की प्रतीक्षा के बाद ‘नारी वंदन अधिनियम’ से खुला सशक्तिकरण का नया अध्याय

उन्होंने बताया कि ​उद्देश्य है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति एकजुटता दिखाना और प्रस्ताव पारित करना।राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सदन के इस फैसले से न केवल महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर एक सकारात्मक संदेश जाएगा, बल्कि मेरठ नगर निगम इस अधिनियम पर औपचारिक मुहर लगाने वाले अग्रणी निकायों में शामिल हो जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने का महायज्ञ है। मेरठ का सदन इस ऐतिहासिक कदम का साक्षी बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनने से सशक्त होंगी महिलाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री द्वारा संसद में लाया गया बिल महिलाओं को शक्ति देगा: मीरा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।