GDA Board Meeting in Ghaziabad Emphasizing Simplicity and Fuel Savings बिना एस्कॉर्ट एक सरकारी वाहन से मेरठ से गाजियाबाद गए कमिश्नर, Meerut Hindi News - Hindustan
More

बिना एस्कॉर्ट एक सरकारी वाहन से मेरठ से गाजियाबाद गए कमिश्नर

Meerut News - गुरुवार को जीडीए बोर्ड बैठक गाजियाबाद में आयोजित की गई। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों की आवाजाही और पेट्रोल खर्च को कम करने के लिए यह निर्णय लिया। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत के आह्वान को ध्यान में रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया। कमिश्नर ने सरकारी खर्च कम करने का संदेश दिया।

Thu, 14 May 2026 11:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
बिना एस्कॉर्ट एक सरकारी वाहन से मेरठ से गाजियाबाद गए कमिश्नर

गुरुवार को आयोजित जीडीए बोर्ड बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सादगी और ईंधन बचत का संदेश देखने को मिला। पहले यह बैठक मेरठ कमिश्नरी में प्रस्तावित थी, लेकिन कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों की आवाजाही और अनावश्यक पेट्रोल खर्च को देखते हुए बैठक गाजियाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया। बताया गया कि प्रधानमंत्री के कम से कम पेट्रोल इस्तेमाल करने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। उसके बाद कमिश्नर के नमो भारत से गाजियाबाद जाने की सूचना फैल गई। हालांकि कमिश्नर दोपहर बाद बिना स्कार्ट के ही एक गनर के साथ एक सरकारी वाहन से गाजियाबाद रवाना हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल बचाने की बैठक में सिर्फ पैदल चलने पर चर्चा

गाजियाबाद में वे पहुंचे तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। कमिश्नर की ओर से सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचत का संदेश देने का प्रयास किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री की अपील पर डीएम पैदल पहुंचे कार्यालय
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।