Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsDistrict Magistrate Walks to Office Promotes Eco-Friendly Commuting
प्रधानमंत्री की अपील पर डीएम पैदल पहुंचे कार्यालय
Barabanki News - प्रधानमंत्री की अपील पर, बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल चलकर कर्मचारियों को वाहनों के कम उपयोग का संदेश दिया। उनकी इस पहल को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। अगले दिन, डीएसओ ने भी सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया और बाइक से कार्यालय पहुंचे।
Thu, 14 May 2026 06:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी

बाराबंकी, संवाददाता। प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह अपने आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचे। डीएम को पैदल कार्यालय आते देख कर्मचारी भी सकते में आ गए। हालांकि जिलाधिकारी खुद पैदल कार्यालय पहुंचकर अपने मातहतों को यह संदेश देने की कोशिश की कि जहां तक संभव हो सके हर कोई कम से कम वाहनों का प्रयोग करें। जिलाधिकारी के इस अभिनव पहल को क्रियात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसी तरह दूसरे दिन भी डीएसओ की सरकारी गाड़ी कार्यालय में खड़ी रही। वह एडीएम से मिलने कर्मचारी के साथ बाइक से निकल गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन