Meeting in Prayagraj Discusses Saving Petrol and Diesel तेल बचाने की बैठक में सिर्फ पैदल चलने पर चर्चा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

तेल बचाने की बैठक में सिर्फ पैदल चलने पर चर्चा

Prayagraj News - प्रयागराज में नगर निगम की बैठक में पेट्रोल-डीजल बचाने पर चर्चा हुई। महापौर उमेश चंद्र ने अधिकारियों और पार्षदों से पैदल चलने और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने का आह्वान किया। पार्षदों ने छोटे वाहनों की मांग उठाई और महापौर ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर एस्कॉर्ट हटाने की बात कही।

Thu, 14 May 2026 08:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
तेल बचाने की बैठक में सिर्फ पैदल चलने पर चर्चा

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर गुरुवार को नगर निगम के नए भवन में आयोजित बैठक में कई अफसरों के बड़ी गाड़ियों से चलने का मु्द्दा उठ गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पेट्रोल-डीजल बचत पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में अधिकारी और पार्षदों के पैदल चलने का भी मुद्दा उठा। वर्क फ्रॉम होम पर भी बात हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे

बैठक में चर्चा

महापौर ने पार्षद और अधिकारियों से सार्वजनिक वाहनों से चलने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसी दौरान नगर आयुक्त साईं तेजा ने पार्षदों से पैदल नगर निगम आने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद पार्षद कुसुमलता गुप्ता तुरंत उठीं और जवाब में कहा कि पहले आप (नगर आयुक्त) एकदिन पैदल चलकर वार्ड में आएं तो हम एक सप्ताह तक पैदल चलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा: महापौर अपने आवास से पैदल पहुंची कार्यालय

छोटी गाड़ियों की मांग

पार्षद आशीष द्विवेदी ने अधिकारियों को छोटी गाड़ियों से चलने की मांग उठा दी। आशीष ने कहा कि नगर निगम में कई ऐसे अधिकारी सरकारी वाहन के अधिकृत नहीं है। फिर भी उनको बड़ी-बड़ी गाड़ियां दी गई हैं। पिछले कुछ महीने से नगर निगम के कर्मशाला में डीजल की खपत बढ़ गई है। यह डीजल कहां जा रहा है और इसे कैसे रोका जा सकता है? कई पार्षद अधिकारियों को बड़ी की जगह छोटी गाड़ियां देने की बात कह रही थीं।

महापौर का संकल्प

मीटिंग में महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर उन्होंने अपना एस्कॉर्ट हटा दिया है। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया और पार्षदों से इलेक्ट्रिक स्कूटर से नगर निगम आने की अपील की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, राजीव शुक्ला, अरविंद राय, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान समेत कई पार्षद मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदला सरकारी दफ्तरों का समय, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।