Officials in Prayagraj Promote Eco-Friendly Transport DM Commissioner Use Bicycles प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे

Lucknow News - हिटी प्रयागराज में डीएम मनीष कुमार वर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र

Thu, 14 May 2026 08:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे

हिटी प्रयागराज में डीएम मनीष कुमार वर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने एस्कॉर्ट छोड़ दी है। ये प्रशासनिक अधिकारी अपने वाहन से चल रहे हैं। प्रयागराज महापौर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। मेयर उमेश चन्द गणेश केसरवानी का कहना है कि सदन में फैसला लिया गया है कि सभी पार्षद चार पहिया वाहनों की जगह में अब दो पहिया वाहनों से अपने क्षेत्र में जाएंगे।साइकिल से दफ्तर पहुंचे कमिश्नर, रामपुर के डीएम ने वर्चुअल कीं बैठकेंमुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को अनावश्यक वाहनों का प्रयोग न करने और तेल की खपत कम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के पास दफ्तर है तो पैदल जाएं अधिकारी, कर्मचारी

गाड़ियों की दौड़ घटाते हुए उन्होंने दो महत्वपूर्ण बैठकें भी वर्चुअल कीं।मीरजापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को ईंधन की बचत के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश किया कि सभी अधिकारी फील्ड विजिट के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे मनाएं - दिनेश प्रताप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक वाहन से चलें, ऑनलाइन करें बैठक : उच्च शिक्षा मंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।