Empowering Women CSJM University Hosts Nari Shakti Vandana Campaign मानव शृंखला व पोस्टर प्रदर्शन कर जगाई जागरूकता, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

मानव शृंखला व पोस्टर प्रदर्शन कर जगाई जागरूकता

Kanpur News - कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव ने की। छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई और प्रेरणादायक पोस्टर के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई। जूडो-कराटे का प्रदर्शन भी किया गया। पीपीएन कॉलेज में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन हुआ।

Wed, 15 April 2026 06:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
मानव शृंखला व पोस्टर प्रदर्शन कर जगाई जागरूकता

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मानव शृंखला बनाने के साथ आकर्षक पोस्टर के माध्यम से नारी शक्ति वंदन के प्रति जागरूक किया। परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें प्रेरणादायक कोटेशंस लिखे थे। छात्राओं ने जूडो-कराटे की विभिन्न विधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं, पीपीएन कॉलेज में नारी शक्ति पदयात्रा और मानव शृंखला का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को नारी अधिकार, समानता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व को समझाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनूचा कालेज में छात्राओं ने बनायी मानव शृंखला, निकाली रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाविद्यालय में आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।