BJP s Nari Shakti Vandan Campaign Women Empowerment Rally and Signature Drive नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, सिर से हेलमेट गायब, Hamirpur Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, सिर से हेलमेट गायब

Hamirpur News - भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। बाइक रैली में महिला कार्यकर्ताओं ने नारी सशक्तिकरण का समर्थन किया। विधायक मनीषा अनुरागी ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने नारी समर्थन अधिनियम की सराहना की और इसे महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Wed, 15 April 2026 11:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, सिर से हेलमेट गायब

राठ। भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत कालेजों में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल सभी महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के सिर से हेलमेट गायब थे। कार्यक्रम में जिला संयोजक अभियान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत रही। जबकि मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने सहभागिता की। युवतियों की लंबी श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण के समर्थन में हस्ताक्षर किए गए। वक्ताओं ने नारी समर्थन अधिनियम लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने में सहायक सिद्ध होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

रामलीला मैदान से बीएनबी डिग्री तक स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि तक बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम के संयोजन जिला मंत्री डॉ.महेंद्र शुक्ला रहे।मजेदार बात यह है कि रैली में विधायक सहित किसी भी महिला या पुरुष कार्यकर्ता के सिर पर हेलमेट नहीं दिखाई दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।