जनगणना 2027 के लिए खुला स्व-गणना पोर्टल
Bulandsehar News - जनगणना 2027 के लिए खुला स्व-गणना पोर्टल
जनगणना 2027 के तहत आमजन को पहली बार स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए स्व-गणना पोर्टल खोल दिया गया है, जिस पर लोग घर बैठे ही अपने तथा परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। यह सुविधा 21 मई तक उपलब्ध रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार स्व-गणना के माध्यम से नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए पोर्टल पर जाकर परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण स्वयं भर सकेंगे। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी। बताया गया कि 22 मई से जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर उन परिवारों की जानकारी एकत्रित करेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर स्व-गणना नहीं की होगी।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना कर जनगणना अभियान में सहयोग करें। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन