Digital Self-Counting Campaign Launched in Auraiya for Census 2027 आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण, Auraiya Hindi News - Hindustan
More

आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण

Auraiya News - - डीएम ने खुद पोर्टल पर भरी मकान की जानकारी, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील- 21 मई तक चलेगा अभियान, ओटीपी और बैंक जानकारी साझा न करने की सलाहफोटो:

Thu, 7 May 2026 06:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share
आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण

औरैया, संवाददाता। जनगणना 2027 के तहत गुरुवार से जिले में डिजिटल स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। अब आम लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से स्वयं अपने मकान और परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे। अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी बृजेश कुमार ने अपने कार्यालय में स्व-गणना पोर्टल पर खुद अपने मकान का विवरण दर्ज किया और लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल स्व-गणना करने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना कार्य अनिवार्य, सभी करें पूरा सहयोग

जनगणना के आंकड़ों का महत्व

कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार आम लोगों के लिए योजनाएं बनाती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सही और सटीक विवरण दर्ज होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जा रही है, जिससे लोग स्वयं भी अपनी जानकारी पोर्टल पर भर सकते हैं। डीएम ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली डिजिटल जनगणना आज से, घर बैठे भरें फार्म

स्व-गणना प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल बनाया गया है, जहां मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर लोग अपने राज्य, जिला और स्थानीय क्षेत्र का चयन करते हुए मकान का पूरा विवरण भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर डिजिटल नक्शे के जरिए लोग अपने मकान को चिन्हित भी कर सकते हैं। सभी जानकारी भरने और सबमिट करने के बाद एक एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। बाद में जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तब यही आईडी दिखाकर पहले से भरी गई जानकारी की पुष्टि की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने डिजिटल स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को डिजिटल फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए डिजिटल सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई और लोगों को इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सात मई से 21 मई तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों से डिजिटल स्व-गणना फॉर्म भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और जनपद के विकास में अपनी भागीदारी तय करें।

साइबर ठगी से सावधानी

इनसेट

मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी ही मांगी जाएगी

औरैया। डीएम ने लोगों को साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम या पैन कार्ड जैसी निजी जानकारी साझा न करें। जनगणना कर्मी केवल मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी ही मांगेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखें

सबमिट के बाद एसई आईडी सुरक्षित रखे

औरैया। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल बनाया गया है, जहां मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर लोग अपने राज्य, जिला और स्थानीय क्षेत्र का चयन करते हुए मकान का पूरा विवरण भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर डिजिटल नक्शे के जरिए लोग अपने मकान को चिन्हित भी कर सकते हैं। सभी जानकारी भरने और सबमिट करने के बाद एक एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। बाद में जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तब यही आईडी दिखाकर पहले से भरी गई जानकारी की पुष्टि की जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।