BJP Women s Power Rally Sudha Devi Public School Hosts Grand Bike Event नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली, Meerut Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली

Meerut News - भाजपा नगर मंडल द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुधा देवी पब्लिक स्कूल से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू शेट्टी मुख्य अतिथि रहीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Wed, 15 April 2026 09:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली

भाजपा नगर मंडल द्वारा चल रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सुधा देवी पब्लिक स्कूल से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू शेट्टी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष प्रताप एवं विमल अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मंत्री नितिन शर्मा, आशीष, मंडल महामंत्री रक्षित गर्ग, मुदित माहेश्वरी, पिंकी सोम, शालिनी सैनी, श्वेता वर्मा, पूजा वालिया, उमा त्यागी, महिपाल वाल्मीकि, ललित गुप्ता, सभासद शानू जैन, राहुल पाल, नागेंद्र राठी आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूटी रैली निकाल महिलाओं ने पीएम को कहा धन्यवाद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।