मेरठ: 'नारी शक्ति वंदन' के लिए तैयार हुआ 14 अभियानों का खाका
Meerut News - -भाजपा के पश्चिम क्षेत्र की बैठक आयोजित मेरठ, मुख्य संवाददाता सोमवार को भाजपा पश्चिम क्षेत्र

सोमवार को भाजपा पश्चिम क्षेत्र कार्यालय, हर्मन सिटी (बागपत रोड) पर आज संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में पार्टी पूरे प्रदेश में कुल 14 विशेष अभियान चलाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में महिला मोर्चा की पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष वर्षा कौशिक, कार्यक्रम सह-संयोजक नरेश तोमर, सिद्धि प्रधान, छवि दीक्षित, कविता सिरोही, गजेंद्र शर्मा, इंद्रपाल बजरंगी सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस
तरह होंगे कार्यक्रमटाउन हॉल कार्यक्रम (15-17 अप्रैल): प्रदेश भर में 11 स्थानों पर टाउन हॉल कार्यक्रम होंगे। पश्चिम क्षेत्र के चार प्रमुख शहरों— मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और मुरादाबाद में इनका भव्य आयोजन होगा, जिसमें केवल महिलाओं की सहभागिता रहेगी।नारी शक्ति पदयात्रा (15-17 अप्रैल): प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 2 से 3 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी।स्कूटर-बाइक रैली (15 अप्रैल): नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर मातृशक्ति द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।नारी शक्ति मार्च (20 अप्रैल): 18 अप्रैल को सदन में आरक्षण बिल पारित होने के समर्थन में 20 अप्रैल को गौरव मार्च निकाला जाएगा।नारी शक्ति विजय दौड़ (20 अप्रैल): महिलाओं के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम 10 विजेताओं को पार्टी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।विधानसभा सम्मेलन: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष 'नारी शक्ति सम्मेलन' आयोजित किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन