भाजपा पंचायत ईकाइयों के जरिए गांवों में हर घर की महिलाओं को देगी संदेश
भाजपा पंचायत ईकाइयों के जरिए गांवों में हर घर की महिलाओं को देगी संदेश-----------------------महिला आरक्षण कानून को लेकर जन जागरुकता के लिए बड़ी तैयारी -इस बड़े बदलाव से भाजपा को अपनी पकड़ मजबूत होने...

भाजपा पंचायत ईकाइयों के जरिए गांवों में हर घर की महिलाओं को देगी संदेश -----------------------महिला आरक्षण कानून को लेकर जन जागरुकता के लिए बड़ी तैयारी-इस बड़े बदलाव से भाजपा को अपनी पकड़ मजबूत होने का भरोसा--------------------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा ने अपनी सभी राज्य ईकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वह महिला आरक्षण अधिनियम में संसद से संशोधन होने के बाद इसे देश भर की महिलाओं के बीच प्रभावी ढंग से लेकर जाएं। इसके लिए ग्रामीण ईकाइयों को खास तौर पर सक्रिय किया जा रहा है जो गांव-गांव में बताएगा कि पंचायतों की तरह से अब विधानसभा व लोकसभा में महिलाएं नेतृत्व करेंगी।
यह भी बताया जाएगा कि महिलाओं की इस हिस्सेदारी में शहरी महिलाओं की ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की भी अपनी बड़ी संख्या होगी।हाल में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी राज्यों के अध्यक्षों व अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर साफ किया था कि महिला आरक्षण की जानकारी हर घर तक पहुंचानी है। शहरी क्षेत्रों में तो इसे आधुनिक संवाद व संचार साधनों से आसानी से पहुंचाया जा सकता है, लेकिन ग्रामीण महिलाओं में इस लेकर जागरुकता लेना बेहद जरूरी है और यह भी बताना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। इसके लिए पार्टी ने अपनी पंचायत इकाईयों को आधार बनाया है। अगले एक माह में इस अभियान को पूरा किया जाना है।भाजपा का अगला बड़ा चुनावी मोर्चा 2029 के लोकसभा चुनाव का है, लेकिन इसके पहले अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और आखिर में गुजरात के विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी इन कानून से इन दोनों राज्यों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखना चाहेगी और लोकसभा चुनावों में एक और जीत की पटकथा भी लिखना चाह रही है। गौरतलब है कि विभिन्न लाभार्थी योजनाओं से महिलाओं को अपने पक्ष में लाने के बाद अब सत्ता में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी सुनिश्चित कर भाजपा अपने लिए बड़े लाभ की स्थिति देख रही है।भाजपा इसे अपनी मौजूदा सरकार का सबसे अहम फैसला मानती है जो देश में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि जिस तरह से मंडल आयोग की सिफारिशों से देश में पिछड़ा वर्ग को नई आवाज और बढ़त मिली, उसी तरह से महिला आरक्षण कानून देश की राजनीतिक दिशा व दशा को बदलने वाला होगा। ऐसे में कानून बनने के साथ महिला जागरुकता पर सबसे ज्यादा काम होना है और भाजपा ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है।सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अपने राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रवक्ताओं को भी ट्रेनिंग दी है, जो अपने-अपने राज्यों में महिला आरक्षण के बारे में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे तथा पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएगे। भाजपा ने सोशल मीडिया देखने वाले नेताओं को भी जिम्मेदारी दी है कि दी है कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर महिला आरक्षण के विषय के सभी पहलुओं को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाएं। इसमें रील्स का भी उपयोग किया जाए।इस बीच संसद में विपक्ष के विरोध को देखते हुए पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 16 से 18 अप्रैल तक संसद के दोनों सदनों में उपस्थित रहने को कहा है, जो सांसद चुनावी मोर्चे पर तैनात हैं उनको भी मतदान के समय संसद में रहना सुनिश्चित किया जा रहा है।----------------------------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन