Women Empowerment Bill 2023 A Historic Milestone for Gender Equality महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मेहरा, Haldwani Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मेहरा

पत्रकार वार्ता: उत्तराखंड राज्य सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा की पत्रकार वार्ता बोलीं, देशभर

Mon, 13 April 2026 07:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मेहरा

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक-2023) को लेकर सोमवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में महिला मोर्चा की पहल पर पत्रकार वार्ता हुई। मुख्य वक्ता उत्तराखंड राज्य आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। इस विधेयक के लागू होने से हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए विकास के द्वार खुलेंगे। भावना मेहरा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय बताया। कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लाभार्थी से नीति निर्माता की ओर बढ़ेंगी महिलाएं'

इससे समाज में समानता और समावेशिता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संसंद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 13.63 प्रतिशत है। इस कानून के लागू होने के बाद लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जो भविष्य के चुनाव में महिला भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री राशि जैन, आभा गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा कल्पना बोरा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल, जिला मीडिया प्रभारी दीप्ति चुफाल, कुमाऊं सह-संयोजक अलका जीना मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘नारी शक्ति वंदन एक्ट ऐतिहासिक कदम’
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।