mayawati explained wining plan to party workers bsp claims will form government in 2027 ‘2027 में बनने जा रही BSP की सरकार’, मायावती बोलीं- चूक न हो; कार्यकर्ताओं को समझाया प्लान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘2027 में बनने जा रही BSP की सरकार’, मायावती बोलीं- चूक न हो; कार्यकर्ताओं को समझाया प्लान

मायावती ने भरोसा जताया कि यूपी में बसपा के पक्ष में जन रूझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पूरी ताकत से जमीन पर काम करें ताकि यूपी में पांचवीं बार बीएसपी की सरकार बनाने का मिशनरी लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जा सके।

Sun, 24 May 2026 03:41 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
‘2027 में बनने जा रही BSP की सरकार’, मायावती बोलीं- चूक न हो; कार्यकर्ताओं को समझाया प्लान

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती जोरशोर से तैयारियों में जुट गई हैं। रविवार को उन्होंने लखनऊ में यूपी स्टेट यूनिट के पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने 2027 में बसपा की सत्ता में वापसी का भरोसा जताया और कार्यकर्ताओं को चूक न करने की सीख देते हुए चुनौतियों और रणनीतियों की जानकारी दी। बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में आज चुनावों के दौरान जिस तरह की नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, उन्हें देखते हुए पार्टी की तैयारियों को और ज्यादा मजबूत बनाने की जरूरत है।

बैठक में पार्टी संगठन को मतदान बूथ स्तर तरह मजबूत करने, चुनाव की तैयारियों, पार्टी के आर्थिक सहयोग और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में मायावती ने पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों की प्रगति की रिपोर्ट देखी और इस पर संतोष व्यक्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP विधानसभा चुनाव; अखिलेश यादव के नए फार्मूले से क्यों कांग्रेस की बढ़ गई चिंता

जन रूझान लगातार बढ़ रहा है

बसपा प्रमुख मायावती ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में जन रूझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पूरी ताकत से जमीन पर काम करें ताकि यूपी में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने का मिशनरी लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में खास सावधानी बरती जाएगी। इसके लिए जन-उपयोगी और मजबूत उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना

बैठक में बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात काफी दुखद और कड़वे हैं। इससे आम लोगों में बेचैनी होना स्वाभाविक है। मायावती ने कहा कि बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों का समर्थन करने वाली नीतियों और राजनीति के चलते समाज के सभी वर्गों का नुकसान हो रहा है। यह बात आज सबके सामने साफ है। उन्होंने सलाह दी कि सभी सरकारें कल्याणकारी होने के अपने संवैधानिक दायित्व को निभाने से मुंह न मोड़ें तो यह देश के लिए बेहतर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी भाजपा की नई टीम के लिए आज फाइनल बैठक, दिल्ली में दावेदारों ने जमाया डेरा
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस का साइबर अपराध पर बड़ा हमला, म्यूल खाता ठगी गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले प्रधानों को OP राजभर का संकेत, अब्बास अंसारी से पल्ला झाड़ा

आयरन लेडी पर करना होगा भरोसा

बैठक के बाद बसपा यूपी स्टेट कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मौजूदा हालात में उत्तर के लोगों को पूरी तरह से आजमाई हुई पार्टी बसपा और उसकी आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरी तरह से सन 2007 की तरह भरोसा करना होगा, जब ब्राह्मण समाज और कमजोर तबकों सहित सर्वसमाज के लोगों को यहां उपेक्षा और असुरक्षा से निकालकर उन्हें पार्टी और सरकार में भी उचित भागीदारी और भरपूर आदर-सममान दिया गया। विज्ञप्ति में दावा किया गया कि सर्वसमाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।