up assembly elections sp congress alliance akhilesh yadav seat sharing formula यूपी विधानसभा चुनाव; अखिलेश यादव के नए फार्मूले से क्यों कांग्रेस की बढ़ गई चिंता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी विधानसभा चुनाव; अखिलेश यादव के नए फार्मूले से क्यों कांग्रेस की बढ़ गई चिंता

इंडिया गठबंधन के सहयोगियों सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नए फॉर्मूले ने कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। सपा ने एक तरह से कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है। 

Sun, 24 May 2026 02:41 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी विधानसभा चुनाव; अखिलेश यादव के नए फार्मूले से क्यों कांग्रेस की बढ़ गई चिंता

यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी नौ महीने से ज्यादा का समय है लेकिन सभी दलों में इसे लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। एक तरफ केंद्र और राज्य की सत्ताधारी एनडीए हैट्रिक के लिए मंत्रियों और संगठन में फेरबदल में लगा है, तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में शामिल सपा और कांग्रेस में सीटों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। सीटों को लेकर अखिलेश यादव के एक बयान के बाद यह सुगबुगाहट कुछ ज्यादा ही तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने गठबंधन में सीट बंटवारे का जो फॉर्मूला पेश किया है उससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है।

अखिलेश ने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की होनी चाहिए। उनका तर्क है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सांगठनिक रूप से बेहद मजबूत है। ऐसे में सीटों के बंटवारे का आधार यह होना चाहिए कि किस दल का कौन सा उम्मीदवार कहां से भाजपा को हराने की क्षमता रखता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP बनाम CJP; पीडीए की बात करने वाले अखिलेश का क्या इशारा, 'कॉकरोच' बनेगा सहारा

दरअसल अखिलेश को पता है कि यूपी में बहुत कम सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस का संगठन या उसके प्रत्याशी ऐसी स्थिति में हैं जो भाजपा को सीधी टक्कर दे सकें। अखिलेश को लगता है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर कांग्रेस सीटों की डिमांड कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस को एक तरह से संदेश देने की कोशिश है कि वह सीटों की संख्या को लेकर दबाव बनाने की कोई कोशिश न करे। कहा तो यह भी जा रहा है कि सपा ने कांग्रेस से ऐसी सीटों और प्रत्याशियों की सूची मांग ली गई है जहां कांग्रेस लड़ने की तमन्ना रखती है।

कई मोर्चों पर बैकफुट पर कांग्रेस

अखिलेश यादव की नई रणनीति ने कांग्रेस को कई मोर्चों पर बैकफुट पर धकेल दिया है। यदि 'जीत की क्षमता' को ही पैमाना बनाया जाता है तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास गिने-चुने विधानसभा क्षेत्रों में ही मजबूत जमीनी आधार है। ऐसे में कांग्रेस को बहुत कम सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुछ अदृश्य शस्त्र भी…, शस्त्र लाइसेंस रिपोर्ट के बहाने अखिलेश ने BJP पर कसा तंज

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा हुआ है। पार्टी के भीतर से यह मांग उठ रही है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सम्मानजनक संख्या में सीटें मिलनी चाहिए। अगर कांग्रेस नेतृत्व अखिलेश के फॉर्मूले को पूरी तरह स्वीकार कर लेता है, तो ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। अखिलेश के फार्मूले पर कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने भी आगाह किया है कि "सीट नहीं होगी, तो जीत कहां से होगी।"

उपचुनावों का पुराना कड़वा अनुभव

इससे पहले विधानसभा के उपचुनावों के दौरान भी अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीटें शेयर करने से मना कर दिया था। उस समय भी कांग्रेस को एकतरफा तौर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करना पड़ा था।

अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी अपने दम पर सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सपा का कांग्रेस को यह दिखाने की कोशिश है कि यदि वह मायावती की बसपा या किसी अन्य दल के साथ पिछले दरवाजे से कोई बातचीत करने की कोशिश करती है तो सपा अकेले लड़ने के लिए भी पूरी तरह सक्षम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाने वाली दलित अंजलि के परिवार पर आफत, पिता का डिमोशन

फिलहाल, कांग्रेस के सामने चुनौती यह है कि वह 'इंडिया' गठबंधन की एकजुटता को बनाए रखते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को कैसे बचाए। अखिलेश यादव का यह नया स्टैंड सीटों के मामले में कांग्रेस को ज्यादा रियायत देने के मूड में नहीं दिखता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।