Severe Heatwave in Mau Temperatures Soar Above 40 C Advisory Issued आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप, Mau Hindi News - Hindustan
More

आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप

Mau News - मऊ में पिछले पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Thu, 23 April 2026 02:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप

मऊ, संवाददाता। पिछले पांच दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। सुबह दस के बाद ही आसमान से मानों आग बरसना शुरू हो जा रही है। इसकी वजह से सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। वहीं सुबह से ही चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा चलने की वजह से त्वचा झुलस सी जा रही है। तेज धूप एवं गर्मी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है।गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान में 0.7 तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गुरुवार को 44.2 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज की तपिश और गर्म हवा से झुलस रहा तन

सुबह आठ बजे से ही पछुआ हवा चलने लगी। इससे लू का असर बढ़ गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की किरणें तीखी होती गईं। दोपहर होते धूप असहनीय हो गई। लोग चेहरा ढंककर ही घर से बाहर निकले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है। उनके तरफ से गर्मी में सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। एडीएम प्रशासन सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर कड़ाके की धूप में लोग बाहर न निकले। खासकर छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। अधिक से अधिक पानी पीएं। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य ले जाएं। ओआरएस घर में बने पेय पदार्थ, जैसे लस्सी, चावल का पानी (माङ), नीबू पानी, छांछ आदि का उपयोग करें। ताकि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सकें। जल की प्रचुर मात्रा वाले मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग करें। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहने। घर से बाहर जाते समय धूप के चश्मे, छाता, टोपी लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।