Severe Heatwave in Chandauli District Administration Issues Safety Guidelines हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान

Chandauli News - जिले में बढ़ते हुए लू के कारण डीएम ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियानहीटवेब से बचाव के लिए स्वास

Thu, 23 April 2026 12:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान

चंदौली, संवाददाता। जिले में इस समय में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्यिस के बीच होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा एवं लू का प्रकोप है। इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए है। एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मार्च से जून के मध्य अधिक तापमान रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेब से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां कर लेनी चाहिए। हीटवेब से बचाव को लेकर जन सामान्य के बीच जागरूता अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अभी आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर

इसलिए गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपायों को अपनाना चाहिए। इसके तहत गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते आदि से ढककर रखें। दोपहर के समय गर्म हवा आने वाले खिडकियों और दरवाजों पर काले पर्दे लगाकर रखें। बच्चों एवं पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोडें। सूर्य के ताप से बचने के लिए संभव हो तो घर की निचली मंजिल पर रहे। संतुलित हल्का एवं नियमित भोजन करें। बासी खाने का प्रयोग न करें और मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर और सिर को कपडे़ या टोपी से ढककर रखें। घर में पेय पदार्थ लस्सी. छाछ, वेल शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना आदि का प्रयोग करें। कहा कि आपदा संबंधी सहायता के लिए एम्बुलेस 108, पुलिस-112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070 टोल फ्री नंबर, जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर कट्रोल रूम-05412-262100, 1077 टोल फ्री नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण लू चलने से घर से निकलना मुश्किल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा @ 40 डिग्री : अप्रैल में मई-जून-सी गर्मी, लोगों का हाल-बेहाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।