आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना
Mainpuri News - मैनपुरी में मौसम ने अचानक गर्मी बढ़ा दी है। बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया और अगले पांच दिनों में और बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोग बाजार में गर्मी के कारण बेचैन नजर आ रहे हैं और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है।

मैनपुरी। धूप खिली तो बदन गरमा गया। आसमान से चिलचिलाती धूप का जिसने भी सामना किया, अकुलाने लगा। बुधवार को जनपद का पारा 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आने वाले पांच दिन और भी गर्म होंगे। पारा 45 डिग्री से अधिक हो जाएगा। ऐसे में भीषण गर्मी का सामना करने वाले लोगों को अत्यधिक सतर्क रहना होगा। हीटवेब का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को गर्मी के तेवर इतने तल्ख थे कि सड़कों पर दोपहर के समय अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आया।
एक सप्ताह पहले तक मौसम के तेवर अनुकूल थे। लेकिन 15 अप्रैल के बाद जिस तेजी से मौसम बदला उसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। पिछले दो तीन दिनों की तरह बुधवार को भी सुबह 10 बजे तक आसमान से आग बरसने लगी। दोपहर दो बजे के करीब सड़कें सन्नाटे में डूबी नजर आयीं। सहालग का सीजन चल रहा है। खरीदारी करने बाजार आने वाले लोग बेचैन ननजर आए। शाम चार बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा टूटा। दुकानदार और ग्राहक दोनों ही गर्मी के तेवरों पर चर्चा करते नजर आए। बाजार आए श्यामकिशोर और उनकी पत्नी ममता ने बताया कि घर में लड़की की शादी है। शादी की खरीदारी करने आए हैं लेकिन गर्मी ने बेचैन कर रखा है। साथ में दो पानी की बोतल लाए थे। हलक बार-बार सूख रहा है। बाजारों में ठंडे पेयर पदार्थों को बेचने वाले लोग कह रहे हैं कि ठंडी वस्तुओं की खरीदारी खूब हो रही है। कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ है।दोपहर के समय फसलों की न करें सिंचाईजनपद का मौसम आगामी पांच दिनों में और गर्म होगा। आज गुरुवार को ही पारा 44 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाएगा। वहीं 28 अप्रैल तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि हीटवेब से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने से बचें। किसान दोपहर के समय फसलों की सिंचाई करने से बचें, खासकर सब्जियों की फसल।हीटवेब से इस तरह करें बचाव---बच्चों को धूप और गर्मी से बचाएं-लोग घर से बाहर निकलते समय गमछा, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें-दो से तीन घंटे के लिए घर से बाहर जा रहे तो पानी साथ ले जाएं- बासी या खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें- खूब पानी, छाछ, नींबू पानी पीते रहें- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें- सिर को ढककर रखें (टोपी या गमछा पहने- यदि चक्कर आएं, तेज़ सिरदर्द या उल्टी जैसा लगे तो हल्के में न लें- हालत बिगड़ने पर ठंडी जगह पर जाएं और पानी पिएं- कमरें में हवा के आवगमन के लिए खिड़की दरवाजे खुले रखें- मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग करने से बचें, फट सकते हैं- कार में गैस से चलने वाली वस्तुएं लाइटर, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, परफ्यूम, बैटरियां न रखें- कार की खिड़की हल्की खुली रखें- कार का फ्यूल टैंक फुल न कराएं- टायरों में हवा का दबाव अधिक न रखें- गैस सिलेंडर को धूप में न रखें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन