Severe Heatwave Alert in Mau Temperatures Soar to 45 C by April End सूरज की तपिश और गर्म हवा से झुलस रहा तन, Mau Hindi News - Hindustan
More

सूरज की तपिश और गर्म हवा से झुलस रहा तन

Mau News - मऊ में सूरज की तपिश से गर्मी बढ़ रही है। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 25 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट जारी है, जिसमें तापमान 45 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जूस और नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं।

Wed, 22 April 2026 11:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
सूरज की तपिश और गर्म हवा से झुलस रहा तन

मऊ, संवाददाता। सूरज की तपिश से तन झुलसने लगा है। दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी। दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप के बीच पछुआ हवा से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में पिछले कई दिन से जून जैसी गर्मी पड़ रही है। बुधवार सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश तेज होने लगी। सुबह दस बजे कार्यालय और बाजार जाने वाले लोग मुंह पर गमछा, चश्मा और हेलमेट लगाकर ही निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, 46 तक जा सकता पारा

दोपहर 12 बजे तक धूप की तपिश से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर भी कम लोग सफर करते हुए नजर आए। दोपहिया वाहन सवार, राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धूप और उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तरबतर होते रहे। ऐसी स्थिति में वे छांव तलाशते रहे। बाजारों में जूस, नींबू पानी की दुकान और ढकेल पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। जूस, नींबू पानी और शिकंजी का सेवन कर लोग गर्मी से राहतन पानी की जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों कोई राहत नहीं मिलीं। प्रचंड गर्मी का असर दोपहर में बाजारों में दिखाई दिया। जिसके चलते बाजार में भी कम ग्राहक पहुंचने पर दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। शाम छह बजे के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ी। लोगों का कहना है कि धूप की तपिश दिन में तन झुलसाने लगी है। यहां तक कि रात में भी सुकून नहीं मिल पाता है।25 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट अधिकतम पारे का टूट सकता रिकार्डमऊ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट बना रहेगा। विशेष बात यह भी है कि 23-24 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। आईएमडी आधारित एडवाइजरी में जनपद के लिए 24 को 43, 25 को 45 और 26 को 46 डिग्री तापमान का पूर्वानुमान किया गया है। न्यूनतम पारा भी 27 से 28 डिग्री होने की उम्मीद है। उधर, बीच-बीच नमी अधिक रहने से हीट इंडेक्स अधिक हो रहा है। इसमें कम तापमान पर भी अधिक तापमान की गर्मी का अहसास अधिक होता है। हीट इंडेक्स बढ़ने की घटनाएं बरसात के मौसम में अधिक होती हैं। उमस बढ़ने से वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है जिससे सांस के मरीजों को परेशानी ज्यादा होती है। इन दिनों नमी 50 के ऊपर और पारा 40 से ज्यादा बना हुआ है। ऐसे में हीट इंडेक्स 50 के ऊपर जा रहा है। सीएसए के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि किसानों के लिए जारी एडवाइजरी के अनुसार अधिक तापमान का पूर्वानुमान किया गया है। 23 अप्रैल को नया विक्षोभ आना है। इससे स्थितियां बदल सकती हैं। फिलहाल तापमान अधिक बना रहेगा।अप्रैल के अंत तक 45 डिग्री तक जा सकता तापमानमऊ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 30 अप्रैल तक पूर्वी यूपी में राहत की उम्मीद नहीं है। 25 तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार 25 अप्रैल या इससे पहले तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अप्रैल के अंत तक 45 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। डॉ विनय सिंह का कहना है कि फिलहाल आसमान साफ है जिसके चलते दिन का पारा अधिक बना हुआ है। तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना है। इस वर्ष अनेक कारणों से अप्रैल अपेक्षाकृत अधिक गर्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 23 अप्रैल: आसमां से बरसेगी आग, इन इलाकों में पारा होगा 45 पार; IMD का येलो अलर्ट, बारिश के भी आसार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।