आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं
गोपालगंज में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्मी और उष्ण लहर से राहत मिलने की संभावना नहीं जताई है। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से लोग परेशान हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पंखे और कूलर की मांग तीन गुना बढ़ गई है।

गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आग उगलती धूप और गर्म पछुआ हवा का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और उष्ण लहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग दिनभर झुलसते रहे। सुबह दस बजे से ही जनजीवन प्रभावित दिखा। चौक-चौराहों, बाजारों और खेत-खलिहानों तक सन्नाटा पसरा रहा। एनएच और एसएच पर भी दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही कम दिखी।
गोपालगंज, बरौली, मीरगंज और हथुआ जैसे शहरी इलाकों में फुटपाथी दुकानदारों ने भी दोपहर में दुकानें नहीं लगाईं। दोपहर में बाजारों में वीरानी का आलम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस अवधि में उष्ण लहर चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 16 से 18 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि रविवार और सोमवार को उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाने और तेज हवा के झोंके आने की संभावना जताई गई है। पंखे व कूलर की बिक्री हुई तीन गुनी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से शहर में पंखे, कूलर और एसी की मांग पिछले दस दिनों में लगभग तीन गुनी हो गई है। शहरी इलाके की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर सुबह और शाम ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार सबसे ज्यादा मांग कूलर और पंखों की है। कूलर तीन हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि एसी 30 हजार से लेकर 65 हजार रुपये तक के उपलब्ध हैं। रिमोट वाले पंखों की भी अच्छी मांग है। घर के अंदर फर्श से लेकर दीवार और छत तक गर्म हो जाने से पंखे और कूलर चलने के बाद भी गर्म हवा का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटने पर लोग बगीचों और पेड़ों के नीचे समय बिताते दिख रहे हैं। किसानों के लिए विशेषज्ञों के सुझाव गेहूं, अरहर एवं मक्का की फसलों की कटनी व दवनी का कार्य करें गेहूं व मक्का के दानों को अच्छी तरह धूप में सुखाने के बाद ही भंडारण करें रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई करें पालतू व दुधारू पशुओं के रख-रखाव और खान-पान पर विशेष ध्यान दें पशुओं को छायादार स्थानों पर रखें और नियमित अंतराल पर पानी पिलाएं ये सावधानी बरतें दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें शरीर में पानी और नमक की कमी न होने दें, ओआरएस या नींबू पानी लें तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें, दही, फल और सलाद शामिल करें दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढक कर रखें ढीले और सूती कपड़े पहनें छाछ, नारियल पानी, तरबूज और खीरा जैसी ठंडी चीजें लें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन