लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा
लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा

चार दिनों से भीषण गर्मी सता रही है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी गया लू की चपेट में रहा। तीखी धूप व तेज गर्म पछुआ से जनजीवन हलकान है। लू के थपेड़ों से चेहरे झुलस रहे हैं। लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। हालांकि लगातार दूसरे दिन तापमान में मामूली कमी रही। बुधवार को अधिकतम 42.2 और न्यनूतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी की मात्रा घट गयी। सुबह में 26 तो दोपहर में मात्र 15 फीसदी रही। बुधवार को सूबे में 44.4 डिग्री डुमरांव (बक्सर) सबसे अधिक गर्म रहा। सुबह से ही कहर बरपा रही गर्मीसुबह से तीखी धूप निकल रही है।
दोपहर में करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ चल रही है। बुधवार को ऐसी स्थिति में जनजीवन बेहाल है। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। लोग चेहरे ढंक कर बाहर निकले। शाम पांच बजे तक गर्म हवा का असर रहा। रात में गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकतम के साथ न्यनूतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह रहा है।अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं, आज भी लू चलने का अनुमानमौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि मौसम एक ड्राई है। इस वक्त राजस्थान की ओर से गर्म तेज हवा आ रही है। नमी की मात्रा कम रहने से गर्मी का अधिक अहसास हो रहा है। लू चल रही है। आंशिक बादल भी नहीं रहने से सूर्य की किरणें धरती पर बिना रुकावट के दिनभर आ रही है। बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव का अनुमान नहीं है। पछुआ का कहर जारी रहेगा। बादल या बारिश की संभावना नहीं है।इस बार की गर्मी में टूट सकता है 25 सालों का रिकार्डअप्रैल में ही तापमान 43 डिग्री के करी पहुंच गया। 19 अप्रैल को ही 42.8 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले दो-चार दिनों में गर्मी बढ़ने का ही अनुमान है। अप्रैल में सबसे अधिक गर्मी 1999 में पड़ी है। अब तक सबसे अधिक 30 अप्रैल 1999 को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंचा है। 2010 के अप्रैल में 45.3 डिग्री तक रहा पारा। पिछले साल 2025 में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26 अप्रैल को 44.6 डिग्री तक गया है। लेकिन, इस साल जिस तरह गर्मी कहर बरपा रही है अुनमान है कि 1999 के 46.1 डिग्री का रिकार्ड टूट सकता है।चार दिनों का अधिकतम तापमान19 अप्रैल 42.820 अप्रैल 42.421 अप्रैल 42.722 अप्रैल 42.2
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन