BJP Mahila Morcha took out scooty rally to send a message of respect for women भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकाल दिया नारी सम्मान का संदेश, Mau Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकाल दिया नारी सम्मान का संदेश

Mau News - भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मंगलवार को मातृशक्ति अधिनियम के समर्थन में बुधवार को स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ गाजीपुर तिराहे स

Wed, 15 April 2026 05:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकाल दिया नारी सम्मान का संदेश

मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मंगलवार को मातृशक्ति अधिनियम के समर्थन में बुधवार को स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ गाजीपुर तिराहे से हुआ, जो गायघाट तक निकाली गई। रैली में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने किया। वहीं जिला संयोजक पूजा राय, जिला सहसंयोजक प्रीतुलता पाण्डेय तथा कार्यक्रम संयोजक सुधांशु सिंह की प्रमुख भूमिका रही। रैली में संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रोली सिंह, नेहा कपूर, माला मद्धेशिया, ऋचा त्रिपाठी, सोनल राय, नीलम सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकाल दिया नारी सम्मान का संदेश

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। यह रैली समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनी है। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति देश और समाज की आधारशिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। रैली के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा है तथा महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम में राघवेंद्र राय शर्मा, सचिंद्र सिंह, प्रतीक जायसवाल, सुनील यादव, कृष्णकांत राय, राकेश तिवारी, संजय मौर्या, आकाश मल्ल एवं जशवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।