नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली
Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली। सैकड़ों महिलाएं बाइक पर सवार होकर संसद में महिला आरक्षण के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया। यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नौकायन केन्द्र से नारी शक्ति वन्दन अधिनियम की जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। जिसमें बाइक पर सवार सैकड़ों महिलाओं ने संसद में महिला आरक्षण को लेकर मिलने वाले अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में महिला मोर्चा से सुनिशा श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। बता दें कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत टाउन हाल कार्यक्रम, नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पद यात्रा, लेख लिखवाना, मिस्ड काल कराना, दीवारों पर लेखन, बाइक स्कूटी रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शनी, नारी शक्ति मार्च तथा नारी शक्ति विजय दौड़ का आयोजन होना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन