Petrol and Diesel Price Hike Burdens Common Man पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका, Mau Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका

Mau News - पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। मऊ में पेट्रोल 100.09 रुपये और डीजल 91.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे मालभाड़ा और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। लोग सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं।

Fri, 15 May 2026 11:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका

मऊ, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। तेल की कीमतों में उछाल के बाद अब मालभाड़ा बढ़ने और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम चढ़ने की आशंका गहरा गई है। जहां कारोबारी इसे बाजार के लिए नुकसानदायक मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे देशहित में सहने की बात कह रहे हैं। जिले में पेट्रोल के दाम 4.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में 3.03 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब तक 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलने वाला पेट्रोल अब 100.09 रुपये पर पहुंच गया है। 88.37 रुपये प्रति लीटर वाला डीजल अब 91.38 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से वाहन स्वामी और मध्यम वर्ग के लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने से सीधे तौर पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ेगी। इससे बाहरी जिलों से आने वाले राशन, सब्जी और अन्य सामान की कीमतें बढ़ना तय है। ऑटो संचालकों का कहना है कि अब मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ेगा, नहीं तो पूरी मार चालक और मालिकों पर पड़ेगी。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का 35 लाख की आबादी पर आएगा असर

ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर

ईरान-इजरायल और अमेरिका के मध्य जारी तनाव के बीच अचानक तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब परिवहन क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को जनपद के ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने कहा कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई यानी फ्रेट कॉस्ट में करीब तीन फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारी इस बढ़ोतरी का फायदा उठाकर सामानों के दाम जरूरत से ज्यादा न बढ़ाएं। ट्रांसपोर्टर अजय, विक्रम, कन्हैया आदि ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए यह बढ़ोतरी पहले से अनुमानित थी। उन्होंने बताया कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई की लागत पर करीब तीन फीसदी असर पड़ेगा। हालांकि, कुल परिवहन लागत पर इसका असर सीमित रहेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि व्यापारी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का बहाना बनाकर सामानों की कीमतों में अनुपातहीन बढ़ोतरी न करें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक ऑपरेटर पहले से आर्थिक दबाव में हैं, इसलिए सरकार टैक्स में राहत देकर कुछ मदद कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बीच शामली में पेट्रोल की किल्लत

लोग बोले-घर चलाना हुआ मुश्किल

मऊ। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। राहुल, दिनेश, सुनील, अरविंद का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है और अब ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना और मुश्किल हो जाएगा। प्रदीप सिंह, रजनीकांत, रोशन ने कहा कि वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा। लोगों ने सरकार से मांग की कि ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके। कुछ लोगों ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है तथा आम परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।