एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा
Jhansi News - झांसी में महंगाई का असर बढ़ने वाला है। डीजल के दाम में वृद्धि के कारण अन्य वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सब्जियां, खाद्य सामग्री और किराना सामान महंगा हो सकता है। लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि इससे दैनिक जीवन में कठिनाइयाँ आएँगी।

झांसी। महंगाई का तड़का अब लगने वाला है। ट्रांसपोर्टेशन की कास्ट में जैसे ही बढ़ोत्तरी होती है तो अन्य वस्तुओं के दाम स्वयं ही बढ़ जाते है। करीब साढ़े तीन फीसदी दामों में वृद्धि के आसार शुरू हो गए है। जिसका कारण डीजल के दामों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा है। इसका सीधा असर किचिन की वस्तुओं पर भी होगा। हर रोज दिल्ली और अन्य शहरों से झांसी 50 से अधिक ट्रक आते है। इसमें खाद्य सामग्रियों से लेकर दवाइयां किराना आदि का सामान शामिल होता है। जिसमें अब दाम बढ़ने के आसार दिखने लगे है। अमेरिका ईरान के बीच चल रही युद्ध की तनातनी का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल डीजल के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। जिसको लेकर अलग अलग लोगों से आपके अपने ''हिन्दुस्तान'' ने बात की। जिसमें लोगों ने बताया कि अब काफी मुश्किल भरा वक्त लग रहा है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि दिल्ली से आने वाले ट्रक करीब 400 किमी चलता। बताया 10 चक्का 4 का एवरेज 14 चक्का 3 का एवरेज देता है।
महंगाई का असर
ऐसे में एक ट्रक पर 1200 महंगा होगा। इससे घरेलू से लेकर खाद्य सामग्री इंडस्ट्री की सामग्री दवाइयां समेत सभी पर असर हो सकता है। वहीं अचानक बढ़े पेट्रोल डीजल पर दाम को लेकर लोगों का कहना था कि अचानक बढ़े पहले से पता होता तो थोड़ा स्टोर कर लेते। कपड़ा विक्रेता बोले पहले ही धंधा मंदा था अब और मुश्किलें होगी। सब्जी विक्रेता ने कहा कि दाम उन सब्जियों के बढ़ जाएंगे जो दूर से आ रहे है। टमाटर प्याज लहसुन के दाम बढ़ेंगे। किराना व्यापारी ने बताया कि वाशिंग पाऊडर के दाम 1 केजी पर 5 से 10 रुपए, डिटर्जेंट टिकिया का वजन कम हो गया। धनियां सूखी में 30 से 40 रुपए प्रति किग्रा दाम बढ़े। मिर्च में 50 रुपए किग्रा की वृद्धि हुई। यह 10 से 15 दिन में दाम बढ़े। अब और दाम बढ़ने की संभावना हो गई।
ट्रकों की संख्या
दिल्ली समेत अन्य शहरों से ट्रकों के द्वारा सामग्री यहां आती है। हर रोज इनकी संख्या करीब 50 है। डीजल की कीमत में इजाफा हुआ तो इसका असर सभी आने वाली सामग्रियों पर भी आ सकता है। कास्ट ट्रांसपोर्ट की बढ़ गई है।
हैप्पी चावला ट्रांसपोर्टर
इंसेट
जो भी दूर दराज से आने वाली सब्जियां है उनके दामों में वृद्धि होना अब लाजमी है। टमाटर प्याज और लहसुन समेत कुछ सब्जियां दूर के शहरों से आती है उनके दामों में अब वृद्धि हो सकती है। जिससे मजबूरन हम भी दाम बढ़ाएंगे।
राजकुमार सब्जी विक्रेता
इंसेट
युद्ध को लेकर रोज टीवी पर खबरें देखते थे। लग ही रहा था कि कुछ न कुछ तो असर होगा। अब डीजल के दाम बढ़े है तो हमारा किराना भी बढ़ेगा। इसका असर तो पूरे किचिन पर पड़ेगा। संकट में हम सीमित खर्च ही रखेंगे और देश का साथ देंगे।
ग्रहणी विनीता तिवारी
इंसेट
अभी तो सामान जो रेट में आया है तो वही पुराने रेट में ग्राहकों को बेच रहे है। लेकिन डीजल की कीमत बढ़ गई है तो इसका असर भी कुछ दिन में आएगा। अब जिस तरह कास्ट पड़ेगी तो व्यापारी भी ग्राहकों को उसी हिसाब से सौदा दे सकेगा।
किराना व्यापारी कमलेश त्रिवेदी
इंसेट
बाजार में सामान लेने के लिए निकलो तो अभी भी सब कुछ महंगा लगता है। अब और महंगाई के संकेत हो गए है। सभी जगह यही चर्चा आ रही है। दाम बढ़ेंगे तो हमारी जेब भी ढीली ज्यादा होगी। लेकिन लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री सब संभाल लेंगे।
सुमित शर्मा ग्राहक
इंसेट
अभी सहालग नहीं है और धंधा भी कम चल रहा है। युद्ध की आशंकाओं का असर सभी तरह के बाजार पर पड़ता है। अब कपड़ा भी महंगा होगा तो ग्राहक खरीद भी कम ही करेगा। पहले ही ग्राहकी को लेकर हम परेशान हो रहे थे।
कपड़ा व्यापारी हेमंत साहू
इंसेट
बाजार की तरफ सभी की नजरें है और अब बाजार पर महंगाई का असर दिख सकता है। हालांकि बाजार के लोग पहले से ही इस तरह की बात को लेकर तैयार है। थोड़ा फर्क पड़े तो सभी लोग कुछ एडजस्ट कर सकते है पर, अधिक महंगाई न हो पाए।
व्यापारी अजय चड्ढा
इंसेट
हमने तो महंगाई में इंदिरा गांधी वाला दौर भी देखा है। तब भी परिवार को सभी ने आपस में मन बनाकर संभाला था। देश के लिए हमें जीना ही होता है। आज भी वही दौर आया है। ऐसे में हम सभी को देश का साथ देना होगा। बुजुर्ग सुरेन्द्र तिवारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन