घर बैठे खुद जानकारी ऑनलाइन भरने की है सुविधा
Mau News - जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं। इस प्रक्रिया में एक मोबाइल नंबर से एक ही घर का लॉगिन होगा। सेल्फ एन्युमिरेशन पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जहां परिवार के मुखिया को मोबाइल नंबर और आधार की जानकारी भरनी होगी।
मऊ, संवाददाता। जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत आमजन घर बैठे खुद जानकारी ऑन लाइन भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत एक मोबाइल नम्बर से एक ही घर का लॉगिंग किया जा सकेगा। जनगणना कार्य दो विशिष्ठ चरणों में संपादित किया जाएगा।
सेल्फ एन्युमिरेशन पोर्टल
जनगणना में सेल्फ एन्युमिरेशन पोर्टल (एसई) नागरिकों को जनगणना 2027 के लिए घर बैठे खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा देगा। यह 16 भाषाओं में उपलब्ध है। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना के लिए घर बैठे स्व-जनगणना (सेल्फ एन्युमिरेशन) करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर डालना होगा। आधार और मकान से जुड़ी जानकारी इसमें भरनी होगी। एक मोबाइल नंबर से एक ही घर का लॉगिन किया जा सकेगा। सबसे पहले पोर्टल खोलें फिर अपना राज्य और कैप्चा भरें। इसके बाद स्वागत स्क्रीन आगे का मार्गदर्शन करेगी। परिवार का मुखिया अपना नाम मोबाइल नंबर भर कर अपनी भाषा चुनेगा। ओटीपी से कन्फरमेशन होने के बाद जिला भरेंगे। लैंडमार्क मैप के साथ हाईलाइट होगा उसे चुना जाएगा। इसके बाद अपने घर का डिटेल भरेंगे। कोई गलती होने पर पोर्टल पर विकल्प मिलेगा और कोई चीज छूटेगी तो उसका भी संकेत मिलेगा। इसके बाद ड्राफ्ट सहेजें, संशोधन भी कर सकते हैं अंत में सबमिट कर दें। इसके बाद एच के साथ 11 अंकों का एसईआईडी नंबर दिखेगा। एसएमएस से भी यह नंबर आएगा। जब प्रगणक आपके घर आए तो उसे यह एसईआईडी नंबर दे दें तो समय बचेगा और सूचना भी सही से भरी जा सकेंगी।
--
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन