Census 2027 Self-Counting Process Begins in Farrukhabad जनगणना कार्य अनिवार्य, सभी करें पूरा सहयोग: डीएम, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
More

जनगणना कार्य अनिवार्य, सभी करें पूरा सहयोग: डीएम

Farrukhabad-kannauj News - जनगणना कार्य कानूनी रूप से अनिवार्य करें पूरा सहयोगडीएम ने राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का दिया संदेशजनगणना में सही जानकारी उपलब्ध कराये फोटो पर

Thu, 7 May 2026 11:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share
जनगणना कार्य अनिवार्य, सभी करें पूरा सहयोग: डीएम

फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया गुरुवार से शुरु कर दी गई है। जनपदवासियों से इसमें सहभागिता की अपील की गई है । जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया में स्वयं भाग लेकर जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नागरिक 21 मई तक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके लिए जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल se.census.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। यह सुविधा पूर्णतः वैकल्पिक है। जो नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 22 मई से जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना कार्य अनिवार्य, सभी करें पूरा सहयोग

स्व-गणना की प्रक्रिया

स्व-गणना के लिए नागरिक मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप के माध्यम से पोर्टल पर जाकर प्रदेश का चयन करें तथा कैप्चा कोड भरें। इसके बाद परिवार पंजीकरण की प्रक्रिया में परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर एवं उपलब्ध होने पर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। एक बार दर्ज किया गया परिवार मुखिया का नाम परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा तथा एक मोबाइल नंबर केवल एक परिवार के लिए मान्य होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण

स्व-गणना पहचान संख्या

11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी

ओटीपी सत्यापन के पश्चात भाषा का चयन कर जिला, पिनकोड एवं गांव अथवा शहर की जानकारी भरनी होगी। इसके उपरांत मानचित्र पर अपने घर का सही स्थान चिह्नित करना होगा तथा मकान एवं परिवार से संबंधित समस्त जानकारी भरनी होगी। अंतिम रूप से सबमिट करने से पूर्व नागरिक अपनी प्रविष्टियों की जांच कर सकते हैं, क्योंकि एक बार फार्म सबमिट होने के बाद उसमें संशोधन संभव नहीं होगा।फार्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद नागरिकों को ‘एच’ अक्षर से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 22 मई के बाद जब जनगणनाकर्मी घर आएंगे, तब यह संख्या उन्हें दिखानी होगी।

जनगणना फॉर्म के प्रश्न

जनगणना फॉर्म में कुल 34 प्रश्न

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना फॉर्म में कुल 34 प्रश्न हैं। इनमें मकान संख्या, फर्श, दीवार एवं छत की सामग्री, मकान की स्थिति एवं उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार मुखिया का नाम, लिंग एवं सामाजिक वर्ग आदि की जानकारी मांगी जाएगी। इसके अतिरिक्त पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई, एलपीजी/पीएनजी गैस कनेक्शन, मोबाइल, इंटरनेट, टेलीविजन, कंप्यूटर तथा वाहन (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार आदि) संबंधी जानकारी भी देनी होगी। पहली बार परिवार में उपयोग होने वाले मुख्य अनाज के संबंध में भी जानकारी मांगी जाएगी।जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।

जानकारी देने की अनिवार्यता

जनगणना अधिकारी को सही जानकारी दें

फर्रुखाबाद ।डीएम ने बताया कि जनगणना कार्य कानूनी रूप से अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति जनगणना अधिकारी को जानकारी देने से इंकार करता है अथवा गलत जानकारी देता है, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा सकती है। दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की सजा एवं एक हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

फोटो 12

परिचय जनपद वासियों को जनगणना से जुड़ने का संदेश देती जिलाधिकारी ।

अभियान

डीएम ने राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का दिया संदेश

जनगणना में सही जानकारी उपलब्ध कराए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभियान प्रारम्भ, आप भी खुद करिए अपने मकान की गणना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।