Youth Congress Protests NEET Paper Leak Burns Effigy of Education Minister पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन , Mathura Hindi News - Hindustan
More

पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mathura News - बीएसए कॉलेज के सामने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतलापेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने

Sat, 16 May 2026 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने बीएसए कॉलेज के सामने शुक्रवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन को लेकर पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक भी हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में बीएसए कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक पर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

इस दौरान युवा कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने युवा कांग्रेसियों से पुतला छीनने का प्रयास किया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ी एक परीक्षा का पेपर सुरक्षित नहीं रखा जा रहा।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि 10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, लेकिन नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। यह सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पियूष अग्रवाल, ऋषित भारद्वाज, गौरव कश्यप, केशव मित्तल, पवन कोयड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी ने फूंका पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले में झामुमो युवा मोर्चा का प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।