NSUI Protests NEET Paper Leak in Aligarh Demands Resignation of Education Minister नीट पेपर लीक पर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक पर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

Aligarh News - अलीगढ़ में एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आकाश मसीह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। आकाश ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 'नेशनल टेररिस्ट एकेडमी' कहा, और छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की निंदा की।

Fri, 15 May 2026 11:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
नीट पेपर लीक पर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के आवाहन पर अलीगढ़ एनएसयूआई द्वारा जिलाध्यक्ष आकाश मसीह के नेतृत्व में नीट का पेपर लीक होने पर सेंटर पॉइंट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें अलीगढ़ एनएसयूआई द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूखने का प्रयास किया, मगर बड़े जद्दो जहद के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला छीन लिया गया। आकाश मसीह ने बताया कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आकाश ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब नेशनल टेररिस्ट एकेडमी हो गया है। क्योंकि यह आम छात्र को एक टेररिस्ट की तरह देखते हैं, जब छात्र पेपर देने जाता है तब किसी छात्र की जेब फाड़ी जाती है ओर किसी के कपड़ों में से चैन निकली जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में जेएमएम छात्र मोर्चा का प्रदर्शन

किसी का कॉलर फाड़ा जाता है। छात्रों के साथ यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन्हीं के पार्टी के मंत्री विधायक पेपर लीक करते हैं। यह सब देखकर यही प्रतीत होता है कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्र विरोधी युवा विरोधी है। अब तक भारत में 90 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। भारतीय छात्र संगठन यह मांग करती है कि तत्काल प्रभाव से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अलंकार शर्मा, पुलकित पाठक, फातिमा दियाना आरसी, अमल सिनान, मुहम्मद फारिस अली, शहज़ाद पी, लुक़मान एस, निया फातिमा एमएस, शमशाद अशरफ, अब्दुल बासित, शाहिद केसी आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झामुमो ने चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।