नीट पेपर लीक मामले में झामुमो युवा मोर्चा का प्रदर्शन
लातेहार में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ झामुमो युवा मोर्चा और छात्र संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रंजीत उरांव और छात्र संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे और मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन किया। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।

लातेहार। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को झामुमो युवा मोर्चा और छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव और छात्र संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने किया। कार्यकर्ता कल्याण विभाग कार्यालय के समीप एकत्रित होकर आक्रोश मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
वहीं लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि युवाओं के हित में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन