नारी शक्ति वंदन में विजेता किए पुरस्कृत
Mathura News - मथुरा में आरसीए गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का प्रचार करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल की अगुवाई में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई और पदयात्रा निकाली। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को प्रदेश सरकार के नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार वितरित किए। शुभारंभ प्राध्यापिका व छात्राओं ने मानव श्रृंखला से की। इसमें प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहायक होगा, वहीं कॉलेज से मसानी अग्रसेन चौराहे तक नारी शक्ति पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में छात्राओं ने बैनर एवं नारों से प्रचार प्रसार किया। कॉलेज में नारी शक्ति दीवार बनाकर प्राध्यापिका एवं छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
छात्राओं ने हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाए। इसका प्राचार्या व शिक्षिकाओं ने अवलोकन कर सराहना की। संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा व सोनम यादव ने किया। इसमें डॉ. संध्या श्रीवास्तव, खुशबू आचार्य, अंजु, वर्षा, निकिता वार्ष्णेय, अंजली, परिधि ने सहयोग दिया। इसमें प्रबंध समिति सदस्य विजय प्रकाश अग्रवाल, डॉ मंजू दलाल, डॉ अर्चना सोनिया, प्रो कल्पना वाजपेयी, डॉ पूजा राय, डॉ स्मृति शर्मा, डॉ मेनिका गुप्ता, डॉ गरिमा, डॉ सीमा शर्मा, डॉ सुषमा अग्रवाल, डॉ धर्मेंद्र वर्मा, डॉ नेहा सक्सेना, डॉ पल्लवी शुभा, डॉ राजेश वर्मा, डॉ योगेंद्री, शताक्षी सिंह, मधुमिता शर्मा, पूजा पालीवाल, रत्ना शर्मा, भावना आदि रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन