मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश
Mathura News - केएम विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सशक्त नारी के संदेश के साथ भाग लिया। कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने इसे महिलाओं के समान अधिकारों का परिवर्तनकारी कदम बताया। इस अवसर पर रैली भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

केएम विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई गई। सशक्त नारी-विकसित भारत के संदेश आगे बढ़ाते हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं ने मानव श्रृंखला भी बनायी। इससे पूर्व 15 अप्रैल को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। केएम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं है, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और राष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने वालो एक परिवर्तनकारी कदम है। विवि कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी से शासन अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. सुमित मोहन, डॉ. रंजीत सिंह पुण्डीर, डॉ. अनीता चौधरी, डा. ब्रज किशोर, डा. आरके शर्मा, संतोष ठाकुर, डा. रिंकू ने महिलाओं की समान भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर विवि के दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने रैली और मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करते हुए स्लोगन और सूक्ति वाकय दर्ज किये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन