Awareness Rally for Women s Empowerment Krishna Devi Girls College Supports Nari Shakti Vandan Act 2023 वंदन अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागदारी होगी निश्चित: ब्रजेश पाठक, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

वंदन अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागदारी होगी निश्चित: ब्रजेश पाठक

Lucknow News - कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता रैली का आयोजन किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अधिनियम को महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अधिनियम के प्रति शपथ ली।

Thu, 16 April 2026 07:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
वंदन अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागदारी होगी निश्चित: ब्रजेश पाठक

- कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की ओर से श्रृंगार नगर तक निकाली गई जागरूकता रैली - छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने अधिनियम की प्रतिबद्धता के लिए शपथ लीलखनऊ, संवाददाता।आलमबाग स्थित कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एनएसएस की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को निश्चित करने वाला यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है। इसका परिणाम यह होगा कि कल को आप लोगों के बीच की कोई छात्रा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखाई दे सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति पदयात्रा निकालकर किया जागरूक

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के भागीरथ प्रयासों के स्वरूप का परिणाम है। प्राचार्या प्रोफेसर सारिका दुबे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से नीति निर्माण करने में सक्षम हो सकती है। इस दौरान सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की प्रतिबद्धता के लिए शपथ ली। साथ ही जागरूकता रैली कॉलेज से शुरू होकर श्रृंगार नगर तक निकाली गई। एनएसएस की दोनों यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमिता यादव और डॉ. पूजा दुबे समेत कई अन्य उपस्थित रहे।एलयू कुलपति की अगुवाई में निकली पदयात्रालखनऊ विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में पदयात्रा द्वार संख्या एक से तीन तक निकाली गई। कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी की अगुवाई में मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी, डीएसडबल्यू प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी समेत 350 लोगों की उपस्थिति रही।महिलाओं के सशक्तिकरण में जरूरीसीबी गुप्ता बीएसएस कॉलेज में अंबेडकर जयंती एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुधा वाजपेई ने किया। मुख्य अतिथि सरोजिनी नगर विधायक प्रतिनिधि शिविता गोयल ने अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जरूरी कदम बताया। विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण विभाग के एडीओ शिवकुमार वर्मा, सीबी गुप्ता शिक्षा एवं मानव विकास स्कूल की प्रधानाध्यापक मंजू यादव, समाजसेविका शीतल यादव समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पद यात्रा कर दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साकेत महाविद्यालय में हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विविध कार्यक्रम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।