शिक्षक और विद्यार्थी हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला का हिस्सा बने
Ayodhya News - अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने नारी सशक्तीकरण के लिए मानव श्रृंखला बनाई और हस्ताक्षर अभियान चलाया। कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं के सशक्तीकरण और राजनीतिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय का यह पहल समाज में वैचारिक परिवर्तन लाने के लिए है।

अयोध्या, संवाददाता। नारी सशक्तीकरण के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आवासीय परिसर एवं आईईटी संस्थान में शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान का शिक्षक और अधिकारी हिस्सा बने। गुरूवार को अवध विवि के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के समक्ष शिक्षक और अधिकारी तथा आईईटी परिसर में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में अधिकारियों, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार एवं राजभवन के निर्देश पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा कि विवि जैसे उच्च शिक्षण संस्थान समाज में वैचारिक परिवर्तन के केंद्र होते हैं। इस अधिनियम के दूरगामी परिणामों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 सिर्फ एक विधायी सुधार नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी राजनैतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने वाला एक युगांतकारी कदम है। कुलपति ने कहा कि बेटी अच्छी तो परिवार अच्छा। यह संदेश से बेटी का महत्व स्वयं सिद्ध होता है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार इस पहल का पूर्ण समर्थन करता है और यह हस्ताक्षर अभियान हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बैठक में प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. फारूख जमाल, डीएसडब्लू प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. केके वर्मा, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, डॉ. विनोद कुमार चौधरी व अन्य मौजूद रहे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन