नारी शक्ति पदयात्रा निकालकर किया जागरूक
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के पीबीपीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने नारी शक्ति पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई खेल के मैदान में समाप्त हुई।
प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। यात्रा को प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से पीबी इंटर कॉलेज, कटरा रोड से सिटी कस्बा होते हुए महाविद्यालय के खेल के मैदान में समाप्त हुई। महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स इस पदयात्रा में शामिल हुए। हाथ में बैनर लिए छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने नारों नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता का संदेश दिया।
प्रो.श्रद्धा श्रीवास्तव ने कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक हक को बढ़ावा मिलेगा। संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ.वंदना सिंह ने किया। डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, डॉ.रेनू सिंह, रचना सिंह, प्रिया सिंह, प्राची भट्ट, चंद्रमा सिंह, ज्योत्सना सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन