BJP Launches Nari Shakti Vandan Act Support Rally in Mathura for Women s Empowerment महिला सशशक्तीकरण के लिए भाजपा ने निकाली स्कूटी-बाइक रैली, Mathura Hindi News - Hindustan
More

महिला सशशक्तीकरण के लिए भाजपा ने निकाली स्कूटी-बाइक रैली

Mathura News - मथुरा में भाजपा महानगर ने महिला सशक्तीकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ राज्य सभा सांसद ने किया। सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाएगा।

Thu, 16 April 2026 12:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
महिला सशशक्तीकरण के लिए भाजपा ने निकाली स्कूटी-बाइक रैली

मथुरा, भाजपा महानगर द्वारा महिला सशक्तीकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कालेज से स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली गयी। स्कूटी एवं बाइक रैली का शुभारंभ राज्य सभा सांसद एवं महानगर अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भूतेश्वर तिराहा होते हुए मुकुंद प्रिया गार्डन तक पहुंची। इसमें महिला, युवतियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं,बल्कि भारत की आधी आबादी को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का सशक्त संकल्प है। यह कानून महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में अधिक प्रतिनिधित्व देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा में नारी को शक्ति के रूप में देखा गया है और यह अभियान अब सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इस अधिनियम की जानकारी दें। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि बाइक रैली के साथ हस्ताक्षर अभियान एवं नारी शक्ति श्रृंखला का भी आयोजन किया गया।महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र प्रधान, ललित गौतम, मलय राठौर, मनोज ठाकुर सौनोठ, दीपक गोला, हेमंत खंदौली, श्याम शर्मा, राजू चौधरी, अजय सिंह राजावत, नितिन कौशिक, संत कुमार शर्मा, पूजा चौधरी, तनुजा चतुर्वेदी, आरती चतुर्वेदी, पूनम गौर, माधुरी सिंह, पूजा सैनी, सुनीता, मंजू चौधरी, कृष्णा चौधरी, हेमा, अनीता चावला एड., भारती, मीरा, सावित्री, पूनम परमार, रुचि हेमा आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान : हस्ताक्षर अभियान और स्कूटी रैली से गूंजा शहर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, सिर से हेलमेट गायब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।