India s 12 Years of Growth Achievements in Welfare Infrastructure सुर, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी ने किया मुग्ध, Mathura Hindi News - Hindustan
More

सुर, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी ने किया मुग्ध

Mathura News - अपना मंच 2.0 में हर किसी को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका -अपना मंच 2.0 में हर किसी को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका -ब्रज कला चौपाल के चार वर्ष

Sun, 14 June 2026 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
सुर, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी ने किया मुग्ध

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के प्रभारी मंत्री व बेसिक शिक्षा विभाग मंत्री संदीप सिंह ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि यह केवल योजनाओं और उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की एक ऐतिहासिक यात्रा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, डिजिटल परिवर्तन और सुशासन के मजबूत आधार पर आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को शासन का मूल आधार बनाया है। डीबीटी एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया है। इससे 4.31 लाख करोड़ रुपये की सरकारी बचत और लाभार्थियों को समय पर सहायता सुनिश्चित हुई है। सरकार ने लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। देश में 12 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री ने 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर लगभग 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले, जिसमें 32 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुर, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी ने किया मुग्ध

उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में 35 चैकडेम का निर्माण कराया गया। रूफ टॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग 119 करायी गयीं हैं। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत 2345 गोवंशों को पशुपालकों एवं कुपोषित परिवारों को सुपुर्दगी की गयी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 194 सड़क नव-निर्माण कार्य जिनकी लम्बाई 300.79 कि०मी० है, जिनकी लागत रू 167.22 करोड़ है। पत्रकार वार्ता में राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव तथा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक मिला रहा योजना का लाभ

सर्किट हाउस निरीक्षण

-----

प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस का निर्माण कार्य देखा

मथुरा। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने जनपद में 67.40 करोड़ से बनाए जा रहे उच्च स्तरीय सुविधायुक्त एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव सहित उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि 29 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सर्किट हाउस में 02 वीवीआईपी रूम, 02 वीआईपी रूम, 10 जनरल रूम तथा 18 सिंगल सीटर रूम है। सर्किट हाउस में कॉन्फ्रेंस हॉल एवं डाइनिंग हॉल भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।