समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक मिला रहा योजना का लाभ
Chandauli News - प्रभारी मंत्री ने जन चौपाल में लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक मिला रहा योजना का लाभसमाज के अं

चंदौली। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलब्ध में शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग एवं प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं समूह की महिलाओं को प्रतिकातमक चेक, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, किट, आयुष्मान कार्ड, लैपटाप आदि वितिरत किया। साथ ही परिसर में लगे स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केन्द्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए देश के हर वर्ग को सशक्त बनाया है।
यह 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। जिसने भारत को वैश्विक पटल पर एक मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों परिवारों को मिल रहे मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना के जरिए मिल रहे 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सराहना की। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में रिकॉर्ड गति से बने राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों और रेलवे के आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को गिनाया। कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रभारी मंत्री ने जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण का निर्देश दिया। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, डीएम चंद्र मोहन गर्ग, सीडीओ आर जगत साईं, एसपी आकाश पटेल, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, बीडीओ राजेश कुमार, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन